फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

Wed, 30 Nov 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डाइटिंग करते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि आपकी सेहत को नुकसान ना पहुंचे और आप फिट भी बने रहें। इसके लिए जरूरी है कि आप किसी डाइटिशियन से संपर्क करें और ये निश्चित करें कि आपको कितने समय के लिए डाइटिंग करनी है। कुछ लोग खुद से ही डाइटिंग करने लगते हैं। ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही जरूरत से ज्यादा डाइटिंग भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि ज्यादा डाइटिंग आपकी सेहत को किस तरह से नुकासन पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

2 of 6
थकान-
अगर आप खुद से ही डाइट प्लान बनाते हैं तो आप उन चीजों को ही खाना बंद कर देते हैं जो वास्तव में आपके लिए फायदेमंद होती है। इस वजह से आप थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। साथ ही भूख भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

3 of 6
health
हो सकता है एनोरेक्सिया
अगर आप लंबे समय तक डाइटिंग करते हैं तो एनोरेक्सिया हो सकता है। इसमें आपके खाने की आदत छूट जाती है। ये एक गंभीर मानसिक रोग है। इसमें अस्वस्थता और मृत्यु दरें अन्य किसी मानसिक रोग के बराबर ही होती है।

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

4 of 6
शुगर की समस्या-
डाइटिंग में सबसे पहले लोग मीठा खाना बंद करते हैं। ऐसे में आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी हो जाती है जिस वजह से आप कमजोरी महसूस करते हैं। साथ ही आपकी शुगर भी गिरने लगती है।
विज्ञापन

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

5 of 6
जरूरी पोषक तत्वों में कमी-
अगर आप जरूरत से ज्यादा डाइटिंग करने लगते हैं तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइटिंग का क्रेज है तो संभल जाएं, दिमाग पर पड़ेगा असर

6 of 6
खराब पाचनतंत्र-
एसिड और फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। डाइटिंग करते समय हम उन चीजों को खाना भी बंद कर देते हैं जो हमारे पाचन तंत्र में सहायक होती हैं। इससे कब्ज की समस्या आती है और पेट में सूजन भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें