फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान से सीखिए ये 5 गुण, यकीनन सफलता आपके कदम चूमेगी

Wed, 14 Mar 2018 04:04 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान को बॉलीवुड में हमेशा ट्रेंड से कुछ हटकर करने के लिए पहचाना जाता है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट न सिर्फ अच्छे इंसान हैं बल्कि एक अच्छे कलाकार भी हैं। अगर आपको भी आमिर खान की तरह एक कामयाब इंसान बनना है तो उनके यह खास 5 गुण अपने जीवन में उतार लीजिए। यकीन मानिए सफलता आपके कदम चूमेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
aamir khan
डेडिकेटिड
किसी भी इंसान को अगर सफलता पानी है तो उसे सबसे पहले आमिर खान से डेडिकेशन सीखना चाहिए। आमिर किसी भी काम को बहुत दिल लगाकर करते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
समय का पाबंद
आमिर खान समय के बहुत पाबंद व्यक्ति हैं। उन्हें किसी भी जगह देर से पहुंचना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर आप भी समय की अहमियत समझते हुए आमिर के इस गुण को अपने जीवन में उतार लेंगे तो कभी मार नहीं खाएंगे। 

4 of 6
परफेक्शनिस्ट
आमिर अपना हर काम परफेक्शन के साथ करना चाहते हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। अगर आप भी जीवन में कुछ बनना चाहते हैं तो आमिर के इस गुण को अपने जीवन में उतार लें। 
विज्ञापन

5 of 6
लीक से हटकर
आमिर हमेशा अपनी फिल्मों में लीक से हटकर कुछ करते हैं। वो कभी भी भेड़ चाल में विश्वास नहीं करते। आप भी लाइफ में कुछ पाना चाहते हैं तो कुछ हटकर करने की कोशिश करें।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शो ऑफ से दूर
आमिर खान कभी भी किसी अवार्ड फंक्शन में शामिल नहीं होते। आमिर के इस गुण से आप सीख सकते हैं कि इंसान को हमेशा अपना कर्म करने में विश्वास रखना चाहिए न कि शो ऑफ करने में। यकीनन सफलता आपके कदम चूमेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें