फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lala Lajpat Rai Death Anniversary: आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये अनमोल वचन

Sat, 17 Nov 2018 12:05 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lala lajpat rai - फोटो : file photo
लाला लाजपत राय का जीवन हर व्यक्ति के लिए काफी प्रेरणा भरा रहा। लाला लाजपत राय एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने लाइफ में आने वाली परेशानियों के आगे कभी भी हार नहीं मानी। वह अपने देश को एक ऐसे देश में बदलना चाहते थे जहां कोई कुप्रथा ना हो और लोग हमेशा एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आएं। आइए आज उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जानते हैं जो आपकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव ला सकती हैं।    
विज्ञापन

2 of 6
लाला लाजपत राय - फोटो : BBC
अतीत पर:
अतीत को देखते रहना व्यर्थ है, जबतक उस अतीत पर गर्व करने योग्य भविष्य के निर्माण के लिये कार्य न किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 6
lala lajpat rai - फोटो : file photo
अधिकार पर:
व्यक्ति को सोचने का पूरा अधिकार है, पर उस सोचे हुए को भाषा में या कार्यरूप में व्यक्त करने की बात हो तो वह अधिकार शर्तों और सीमाओं में बंध जाता है।नैतिक पहलू से तो वह अधिकारों की अपेक्षा कर्तव्यों पर जोर देना उत्तम है। जो कर्तव्यों से अधिक अधिकारों पर जोर देते हैं, वे स्वार्थी, दम्भी और आत्मकेन्द्रित हो जाते हैं।

4 of 6
lala lajpat rai - फोटो : file photo
अनुशासन पर:
सार्वजनिक जीवन में अनुशासन को बनाए रखना और उसका पालन करना बहुत आवश्यक है, अन्यथा प्रगति के मार्ग में बाधा खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
lala lajpat rai - फोटो : file photo
आत्मविश्वास पर:
दूसरों पर विश्वास न रखकर स्वयं पर विश्वास रखो। आप अपने ही प्रयत्नों से सफल हो सकते हैं, क्योंकि राष्ट्रों का निर्माण अपने ही बलबूते पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lala lajpat rai - फोटो : file photo
असफलता पर:
असफलता और पराजय कभी- कभी विजय की ओर आवश्यक कदम होते हैं। ईश्वर पर बात करते हुए उन्होंने कहा,  एक निर्गुण, निराकर, न्यायकर्ता, दयालु और सर्वबुद्धिमान ईश्वर की बात की जाती है, पर आज प्राप्त होनेवाली शिक्षा यह सिखाती है कि स्वर्ण और सम्पदा ही ईश्वर है जिसकी आराधना, उपासना और इच्छा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें