फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की निजी जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानते हैं आप!

Sun, 03 Sep 2017 04:18 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
रहिए कूल
बीजेपी की कद्दावर नेता निर्मला सीतारमण आज इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं। निर्मला साल 2006 में बीजेपी का हिस्सा बनीं और तब से लगातार वो इस पार्टी से जुड़ी हैं। राजनीतिक जीवन के बारे में उन्होंने कई बार खुलकर बात की है लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

तो चलिए आज आपको बताते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें...

पढ़ें- मदर टेरेसा की ये 5 बातें आपके जीवन में भर देंगी सुकून
 
विज्ञापन

2 of 6
रहिए कूल
निर्मला सीतारमण ने लव मैरेज की है। जेएनयू में एमफिल की पढा़ई के दौरान उन्हें सहपाठी पराकला प्रभाकर से प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली और कुछ समय बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए। 1991 में जब पहली संतान का जन्म होने वाला था तो वह पति के साथ भारत आ गईं। बेटी के जन्म के बाद वह हैदराबाद में बस गईं। 

पढ़ें- Teachers Day Spl: सर्वपल्‍ली राधा कृष्णन के जीवन की 10 खास बातें
 
विज्ञापन

3 of 6
रहिए कूल
निर्मला सीतारमण को सिंपल रहना काफी पसंद है और वो ज्यादातर कॉटन की साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। इसके साथ ही गले में गोल्डन चेन और हाथ में कड़े पहने हमेशा ही दिखाई देती हैं। 

पढ़ें- लव लाइफ से स्ट्रेस मैनेजमेंट तक, बहुत कुछ सिखाती है इरोम शर्मिला की जिंदगी
 

4 of 6
रहिए कूल
निर्मला सीतारमण रोजाना 6 घंटे की नींद लेती हैं और उनके दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे से होती है। उठने के तुरंत बाद ही उन्हें अखबार पढ़ने की आदत है और वो रोजाना 9 अखबारों को पढ़ती है जिसमें उन्हें तीन घंटे का समय लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
रहिए कूल
निर्मला सीतारमण मुदरई की रहने वाली है और ज्यादातर अंग्रेजी का ही इस्तेमाल करती हैं। हालांकि निर्मला कई बार इस बात को खुद कह चुकी हैं कि उनकी हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन अंग्रजी में अच्छी पकड़ रखती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रहिए कूल
साल 1980 निर्मला ने सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से ग्रेजुएशन किया है। जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमफिल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें