फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ये शब्द बदल देगा आपकी जिंदगी, जब मौका मिले तब बोलें

Tue, 05 Dec 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अगर लाइफ में छोटी-छोटी परेशानियां आपको टेंशन दे जाती हैं तो इस जादुई शब्द 'थैंक यू' का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है कि कैसे एक शब्द आपकी सारी परेशानियां दूर करने का हुनर रखता है, लेकिन ऐसा सिर्फ हम ही नहीं साइंस भी मान चुका है। पढ़ें ये खबर। 

पढ़ें- चाय पीने के शौकीन हैं तो खुश हो जाएं, ऐसे दूर होगा तनाव
विज्ञापन

2 of 5
खुश रहने का मंत्र
Kent State यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार जो लोग हमेशा दूसरों के प्रति कृतज्ञ रहते हैं ऐसे लोग खुद के साथ अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखने में माहिर होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
थैंक यू' लेटर का जादू
स्टडी में पाया गया कि जो लोग दूसरे व्यक्ति को धन्यवाद देने के लिए 'थैंक यू' लेटर लिखते हैं उनका लाइफ के प्रति नजरिया काफी सकारात्मक हो जाता है। शायद यही वजह है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी जब किसी का कोई काम पसंद आता है तो वो उसके काम की तारीफ लेटर लिखकर करते हैं। 
 

4 of 5
अच्छे दोस्त
2014 में छपे एक अध्ययन की मानें तो जो लोग दूसरों के प्रति कृतज्ञ रहते हैं वो अपनी पर्सनल लाइफ में अच्छे दोस्त साबित होते हैं।इतना ही नहीं ऐसे लोगों की दोस्ती बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा समय तक चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिमाग से होते हैं तेज 
ऐसे खुशमिजाज लोगों की एक खासियत होती है कि वो दिमागी रूप से बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं। वो हर बात का निर्णय काफी सोच-समझकर लेते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग हमेशा दूसरे लोगों की मदद करने में भी आगे रहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें