आप चाहे कामकाजी हैं या नहीं, कभी-न-कभी कंप्यूटर से आपका सामना होता ही होगा। कंप्यूटर के काम को अगर आप भी झटपट करना चाहती हैं, तो कीबोर्ड के कुछ शॉर्टकट जरूर जानें। अगर आप विंडोज कंप्यूटर पर काम करते-करते उसे लॉक करना चाहती हैं, तो विंडोज बटन के साथ L बटन दबाएं। आपका सिस्टम लॉक हो जाएगा और फिर उसे बिना पासवर्ड खोलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
2 of 7
कंप्यूटर पर खुली हुई सभी विंडो को अगर आप मिनीमाइज करना चाहती हैं, तो विंडोज बटन के साथ D बटन दबाएं। ऐसा करते ही सिस्टम पर खुली सारी विंडोज अपने आप ही मिनीमाइज हो जाएंगी। आपके कंप्यूटर पर एक समय में कई सारी विंडोज खुली हुई हैं और आप एक विंडो से दूसरी पर शिफ्ट होना चाहती हैं, तो माउस से क्लिक करने की बजाय आप ALT के साथ Tab दबाएं। इसका इस्तेमाल करके अपने काम को तेजी से कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अगर आप ब्राउजर पर वेबसाइट सर्फिंग कर रही हैं और कोई टैक्स्ट, इमेज या पेज आपको जूम करके देखना है, तो कीबोर्ड पर CTRL के साथ प्लस बटन दबाकर पेज को जूम कर सकती हैं। ऐसे ही CTRL के साथ माइनस बटन दबाने आपका वेब पेज जूम आउट यानी छोटे आकार को हो सकता है।
4 of 7
ब्राउजर पर काम करते वक्त एक टैब से दूसरे में जाने के लिए आप कंट्रोल बटन के साथ CTRL PgUp/ PgDn बटन पर क्लिक कर सकती हैं। इससे बहुत तेजी से आप आगे या पीछे किसी भी टैब पर जा पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 7
विंडोज सिस्टम पर किसी भी फाइल को रीनेम करना चाहती हैं, तो उस फाइल को सेलेक्ट करके बस F2 फंक्शन को प्रेस करें। फाइल का नाम हाईलाइट हो जाएगा और आप उसे एडिट कर पाएंगी। इसी तरह F5 बटन प्रेस करके आप अपने सिस्टम को रिफ्रेश भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ब्राउजर पर सर्फिंग के दौरान अगर आपको विंडो को फुलस्क्रीन में देखना है, तो तुंरत F11 दबाएं। आपकी ब्राउजर विंडो फुल स्क्रीन हो जाएगी। इसी की को दोबारा दबाने पर ब्राउजर विंडो फिर से नॉर्मल मोड में आ जाएगी।
सिस्टम पर खुली किसी भी सॉफ्वेयर विंडो या पेज को बंद करने के लिए आप Alt F4 का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस कीबोर्ड शॉर्टकट से आप ज्यादा तेजी से खुली हुई विंडोज को बंद कर सकती हैं। सभी विंडो बंद होने के बाद भी अगर आप इन बटन को प्रेस करेंगी, तो आपका सिस्टम शट डाउन भी हो जाएगा।