फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का सबसे बड़ा कारण आया सामने, कहीं आपको को तो नहीं...

Sun, 01 Oct 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
रोजमर्रा के जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई जद्दोजहद के चलते हम सभी अक्सर तनाव के शिकार हो जाते हैं। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि तनाव न सिर्फ आपके मस्तिष्क बल्कि शरीर की आंतरिक प्रणाली को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। 'द अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन' ने मानव शरीर की आंतरिक प्रणाली पर तनाव के प्रभावों के बारे में बताया है।

पढ़ें- नहाते समय अगर आप कर रहे हैं ये 5 गलतियां तो आज ही कर लें इनसे किनारा
विज्ञापन

2 of 6
मांसपेशियां
तनाव के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव होता है। कई बार इसकी वजह से सिरदर्द, माइग्रेन,मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़े कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
श्वास संबंधी
तनाव की स्थिति‌ में सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है। कुछ लोगों को इस वजह से कई बार पैनिक अटैक आते हैं।

4 of 6
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम 
तनाव की अवस्था का कई बार सीधा प्रभाव हमारी भूख पर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में हम बहुत अधिक या बहुत कम खाते हैं। कई बार अल्कोहल या तंबाकू का सेवन भी बहुत अधिक करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रिप्रोड‌क्टिव सिस्टम
पुरुषों में तनाव से टेस्टोस्टीरोन का उत्पादन प्रभावित होता है। कई बार तो उनमें इसकी वजह से नपुंसकता जैसी स्थिति भी आ जाती है। वहीं महिलाओं में तनाव से मेन्सुरेशन साइकिल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें इस दौरान पेट में अधिक दर्द या अनियमितता की समस्या होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इम्यून सिस्टम 
तनाव की स्थिति में हम शरीर की ऊर्जा का एक बहुत बड़ा भाग उससे निपटने में गंवा देते हैं। ऐसे में शरीर का इन्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार तनाव के दौरान पेट में हल्का दर्द, उमड़न आदि महसूस होता है। कई बार बहुत अधिक तनाव होने पर उल्टियां भी शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें