फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की तरह आपको भी है डिप्रेशन, तो बिना दवा के ये 4 तरीके दूर भगाएंगे अवसाद

Tue, 17 Apr 2018 09:17 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लोगों के साथ बुरा बर्ताव करने को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों की माने तो कपिल की मानसिक हालत फिलहाल ठीक नहीं है। वो गंभीर डिप्रेशन से जुझ रहे हैं। जिससे निपटने के लिए उन्हें दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक बीमारी है। जिसका समय रहते इलाज न कराया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं बिना दवाईयों का सहारा लिए कैसे इन शानदार 4 तरीकों से आप इस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मेडिटेशन –
मेडिटेशन डिप्रेशन को दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया कि रोजाना 30 मिनट तक किया गया मेडिटेशन बिना दवाओं और काउंसलिंग के डिप्रेशन को ठीक कर सकता है। ध्यान के नियमित अभ्यास से चिंता, तनाव, अवसाद, खान-पान में अनियमितता जैसी तमाम समस्याएं खत्म की जा सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बाहर निकलें–
पिछले कुछ सालों में हमने अपने आपको कमरों और कार्यालयों में बंद कर लिया है। ऐसे में तनाव और अवसाद से लड़ने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रकृत्ति के निकट रहने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन, ब्लड प्रेशर, आदि के स्तर में कमी आती है। सूरज की रोशनी, ताजी हवाएं तथा खुला वातावरण डिप्रेशन दूर करने में काफी मददगार होते हैं।

 

4 of 5
एक्सरसाइज –
रोजाना कि गई एक्सरसाइज शरीर में प्राकृतिक रूप से बीडीएनएफ को बढ़ती है। यह एक ऐसा कंपाउंड है जो शरीर में न्यूरॉन्स की मात्रा बढ़ाने के काम आता है। इससे स्ट्रेस में कमी आती है और डिप्रेलिव सिंप्टम्स को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोषक तत्व –
डिप्रेशन दूर करने के लिए पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा का सेवन करना भी बेहद जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां, हर्ब्स, मसाले, वसा और विटामिन से भरपूर डाइट डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें