फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव कम करना है तो देश के इन चार जबरदस्त रूफटॉप कैफे में दो पल जरूर गुजारो

Thu, 18 Jan 2018 11:09 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
roof top cafe
घर के खाने से जब मन ऊब जाता है तो लोग मन बहलाने और स्वादिष्ट खाने का जायका लेने के लिए रेस्त्रां का रुख करते हैं। तो वहीं कुछ लोग अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए रेस्त्रां का रूख करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रेस्त्रां के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको खाना तो अच्छा मिलेगा ही साथ साथ आपको आपके साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने को भी मिलेगा।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
om made cafe
ओम मेड कैफे, बैंगलोर 
यहां आकर खुद को रिफ्रेश और रिलैक्स करें... ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि .ये इस कैफे का दावा भी है। अगर आपको ऐसी जगह की तालाश है जहां आप आराम करने जाना चाहते हैं तो यह जगह खास आपके लिए हैं। यहां आप बेंगलुरु के सुहाने मौसम के साथ साथ चांदनी रात में तारों के नीचे डिनर कर कुछ अच्छा टाइम बिता सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sams cafe
सैम्स कैफे, दिल्ली 
दिल्ली के पहाड़गंज में ये रूफटॉप कैफे अच्छा खाना और टाइम बिताने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। अगर आप दिल्ली में ही रहते हैं या घूमने आए हैं तो आपको इस कैफे में जरूर जाना चाहिए। यहां आप इजरायली और स्पैनिश खाने का लुत्फ भी ले सकते हैं। 

 

4 of 5
moonpeak espresso
मूनपीक एस्प्रेसो, मकलोडगंज 

अगर आप पहाड़ो पर एक परफेक्ट व्यू देखते हुए अच्छी सी कॉफी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप पर्यटन नगरी मकलोडगंज के मूनपीक एस्प्रेसो कैफे में जरूर जाएं। यहां आपको छत पर शांत माहौल के साथ पहाड़ों का व्यू मिलेगा जहां आप अपने स्ट्रेस को दूर कर अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर आप आर्ट लवर हैं तो ये सोने पे सुहागा वाली बात है, क्योंकि यहां कुछ आर्टिस्टिक वॉल्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cafe terra mumbai
कैफे टेरा, मुंबई 

कैफे टैरा मुंबई के सबसे अच्छे कैफों में से एक है। सफेद और नीले रंग के डेकोर के साथ इस खूबसूरत कैफे में आपका एक बार जाना तो जरूर बनता है। अच्छे एम्बिएंस के साथ साथ यह कैफे फूड लवर्स का अड्डा है। यहां आप स्वादिष्ट खाने के साथ वाइन या कॉकटेल लेकर अपनी शाम अच्छे से स्पेंड कर सकते हैं।

अगर आपका भी कोई फेवरेट रूफटॉप कैफे है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हम अगली स्टोरी में उसे शामिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें