फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट हैं तो ना बंद करें खिड़की-दरवाजे, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

Sat, 09 Dec 2017 10:10 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जरनल इनडोर एयर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिनको रात में अच्छी नींद लेने में परेशानी आती है, यदि वे अपने बेडरूम की खिड़की या दरवाजे को खुला रखते हैं, तो उन्हें अच्छी नींद लेने में बहुत मदद मिलती है। दरअसल, दरवाजे या खिड़की खुली रखने से बाहर की ताजी हवा बेडरूम में प्रवाहित होती है, इससे आपको अच्छी नींद आती है।

पढ़ें-हर इंसान के अंदर एक डर होता है, यकीं न हो तो पढ़ लें ये अहम खुलासे
विज्ञापन

2 of 4
अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि खराब वेंटिलेशन से बेडरूम में कार्बन डाई-ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, इससे सांस लेने में परेशानी होती है और इससे नींद प्रभावित होती है। अध्ययनकर्ताओं ने 17 स्वस्‍थ्‍ा छात्रों की नींद का अध्ययन किया। इस दौरान छात्र दरवाजे या खिड़की को खुला या बंद करके सोते थे, उनके कमरों के तापमान की जांच की गई।
विज्ञापन

3 of 4
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कमरे के दरवाजे या खिड़की के बंद होने से वहां कार्बन डाई-ऑक्साइड का स्तर ज्यादा था, वहीं दरवाजे या खिड़की के खुले होने के कारण उसका स्तर कम था।
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले कोपेनहेगन स्कूल ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ने भी अपने अध्ययन में यह पाया था कि जब कमरे में कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा कम होती है, तब उसमें ताजी हवा के स्तर में सुधार होता है और इससे नींद अच्छी आती है। अध्ययन से स्पष्ट है कि रात में सोते समय बेडरूम में पर्याप्त हवा की आवाजाही भी जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें