फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

Tue, 13 Dec 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कई लोग सुबह देर से उठने की वजह से परेशान रहते हैं। या तो उन्हें देर तक सोने की आदत होती है या फिर आलस की वजह से वे जल्दी नहीं उठ पाते। सर्दियों के मौसम में तो और भी ज्यादा आलस आता है। ऐसे में आपको काम पर जाने में देरी हो जाती है और बॉस की डांट सुननी पड़ती है। तो आज हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आपका आलस दूर होगा और सुबह जल्दी उठने की आदत भी डलेगी।
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

2 of 7
अलार्म घड़ी को दूर रखें
अलार्म घड़ी को बिस्तर से थोड़ा दूर रखना चाहिए जिससे की अलार्म बजे तो उसे बंद करने के लिए आपको चल कर जाना पड़े। ये समय पर उठने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

3 of 7
सुबह उठना एक चुनौती
सुबह उठने को एक चुनौती के रूप में लें क्योंकि जब भी कोई चुनौती आती है तो खुद-ब-खुद हमारे अंदर उसे पूरा करने के लिए सकरात्मक शक्ति आ जाती है।

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

4 of 7
हर दिन कुछ नया करने की सोचें
रात को सोने से पहले अगले दिन क्या नया करना है, तय करें। ऐसा करने से आपको उस काम को करने के लिए जिज्ञासा बनी रहेगी और जल्दी उठ सकेंगे।
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

5 of 7
अपनी पीठ थपथपाएं
अक्सर लोग जल्दी उठने के बाद सोचते हैं, 'मैं जल्दी क्यों उठ गया, काश थोड़ा और सो जाता', लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। जब भी सुबह जल्दी उठें तो अपनी प्रशंसा करें और सकरात्मक ऊर्जा लाते हुए सोचे कि हां, मैं जल्दी उठ सकता हूं।
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

6 of 7
एक्सरसाइज करें
सुबह उठकर एक्सरसाइज करने की आदत डालें। इससे आप फिट भी रहेंगे और ऑफिस में भी तरोताजा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो लेटे-लेटे ही आंखों की कसरत कर सकते हैं।

ऐसी जगह सोने की आदत डालें जहां सूरज की रोशनी सबसे पहले आती हो। जब सूरज की किरणें आपकी आंखों पर पड़ेंगी तो खुद ही जल्दी उठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आपको भी सुबह उठने में आता है आलस, ऐसे करें दूर

7 of 7
दोस्तों से करें कॉम्पिटीशन
अपने मित्रों से जल्दी उठने के लिए कॉम्पिटीशन करें। सुबह जल्दी उठकर उन्हें फोन कर बताएं की आज भी वे हार गए।

रात को जल्दी सोएं
रात को समय से सोएंगे तो खुद-ब-खुद सुबह जल्दी आंख खुल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें