फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

Fri, 31 Mar 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Written By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
गलतियां
पैसों को लेकर लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं जिनके बारे में उन्हें महीने के आखिरी में पता चलता है जब उनका बैंक-बैलेंस जीरो हो जाता है। अगर आपको भी महीने के आखिरी में इस समस्या से जूझना पड़ता है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे कि आपकी सैलरी आखिर जाती कहां है।
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

2 of 7
गलतियां
- अगर हमें कोई चीज घर के पास 100 रुपए में और वही घर से पांच किलोमीटर दूर आधे दाम में मिल रही है तो हम आधे दाम वाली दुकान पर जाना पसंद करते हैं। हम उस चीज को तो आधे दाम में खरीद लाते हैं लेकिन ये नहीं सोचते की वहां आने-जाने में हमने कितना खर्च और टाइम वेस्ट किया।
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

3 of 7
गलतियां
- जब हम घर से शॉपिंग के लिए निकलते हैं तो सोचते हैं कि बाहर ही कुछ खा लेंगे। ऐसे में हम खुलकर पैसे खर्च करते हैं, जिसका हमें महीने के आखिरी में पता चलता है।

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

4 of 7
गलतियां
- जब हम घूमने जाते हैं तो साथ में पैसे तो रखकर चलते ही हैं और क्रेडिट-डेबिट कार्ड भी रख लेते हैं। हालांकि ये एक अच्छी आदत है लेकिन घूमने जाने से पहले आपको खर्चे को लेकर प्लान बनाना चाहिए कि कहां पर कितना खर्च करना है।
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

5 of 7
गलतियां
- जिस दिन भी आपको सैलेरी मिले उस दिन ही अपने खर्चे बांट लें कि कहां पर कितना खर्च करना है। इसके बाद जितना बचे उस हिसाब से कुछ अमाउंट एक अलग खाते में जमा करा दें। इससे आपकी सेविंग्स होती रहेंगी।
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

6 of 7
गलतियां
- अक्सर लोग सेल और बाय वन गेट वन फ्री के झांसे में आ जाते हैं। लेकिन उन्हें ये मालूम होना चाहिए कि इससे सस्ता उन्हें होलसेल मार्केट में मिल जाएगा। इतना ही नहीं होल सेल मार्केट में उन्हें एमआरपी से कम पैसों में भी चीजें मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर डालते ये गलतियां

7 of 7
गलतियां
- बहुत से लोगों की आदत होती है कि पर्स में जितने पैसे पड़े हैं, वे उसे खर्च कर देते हैं। वे इस आदत पर ध्यान नहीं देते और अगर कोई टोके तो कह देते हैं 'मेरे हाथ में पैसा नहीं टिकता'। ऐसे में सबसे ज्यादा इन्हीं लोगों को दिक्कत आती है। इसके लिए आपको घर से उतने ही पैसे लेकर निकलने चाहिए जितने की वास्तव में आपको जरूरत हो। या इमरजेंसी के लिए आप कुछ पैसे एक्स्ट्रा रखते भी हैं तो उसे बैग के किसी कोने में, अपनी नजरों से छिपा कर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें