एक तरफ जब पूरा देश होली के रंगों में डूबने के लिए तैयार है, हम और आप में से कई ऐसे लोग होंगे जो उस दिन घर पर ही बैठकर बोर होने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो जान लें ऐसे 5 शानदार टिप्स जो बिना रंग हाथ लगाए भी आपको अच्छा महसूस करवा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो मजेदार टिप्स....
विज्ञापन
2 of 6
stress management
शॉपिंग
शॉपिंग करना भला किसे अच्छा नहीं लगता। अगर आप बिना घर से बाहर निकले खुद को पेमपर करना चाहते हैं तो जनाब ऑनलाइन शॉपिंग का लुत्फ उठाइए। रोजमर्रा के कामों के बीच अगर शॉपिंग के लिए वक्त न निकाल पाए हो तो इस छुट्टी का फायदा उठाकर बस कर अपनी पसंदीदा ड्रेस ऑर्डर कर दीजिए।
विज्ञापन
3 of 6
stress management
मूवी
अगर बहुत समय से बिजी शेडूयल के चलते कोई मूवी नहीं देखी है तो बैग उठाइए और सिनेमाघर का रूख कर लीजिए. ऐसा करना न सिर्फ आपका मूड फ्रेश कर देगा बल्कि आप अच्छा भी फील करेंगे।
4 of 6
stress management
किताब
केमिकल भरे रंगों से त्वचा खराब होने के डर से अगर आप घर से निकलना ही नहीं चाहते तो बेहतर होगा अपने अंदर छिपे उस किताबी कीड़े को जगाएं जो स्कूल , कॉलेज के बाद कहीं सो गया था। अपनी मनपसंदीदा चाय या कॉफी के एक कप के साथ किताब के पन्ने पलटने शुरू कीजिए। यकीन मानिए आपको बीते दिन याद आ जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
stress management
पैट के साथ बिताएं वक्त
कहते हैं जो लोग घर में पैट पालते हैं वो भावनात्मक और मानसिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं। तो इस होली अगर आप घर से बाहर निकलकर रंग बिरंगे रंगों से खुद को रंगवाना नहीं चाहते तो अपने पैट को थोड़ा वक्त देकर उसके साथ खुद को भी एक प्यारे से अहसास से रंग दीजिए।
पार्टी
अपनी होली को खास बनाने के लिए अपने चुनिंदा खास दोस्तों को घर पर बुलाकर डांस पार्टी ऑगनाईंज कर सकते हैं। इस पार्टी में आप अपने पसंदीदा गानों पर जैसे ही आप थिरकेंगे आपके पूरे हफ्ते की थकान झट से गायब हो जाएगी।