फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर की लाइफ से जुड़ी ये 5 बातें सिखाती हैं जिंदगी की पिच पर कैसे करनी है 'स्मूद बैटिंग'

Tue, 10 Jul 2018 04:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sunil Gavaskar
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल 'सुनील गावस्कर' आज अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी फिट दिखने वाले सुनील की फैंन फॉलोइंग कितनी है ये इसी बात से पता चलता है कि खुद बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी भी उनकी दीवानी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को हुआ। गावस्कर पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए थे।

1971-87 के युग में गावस्कर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता था। सुनील गावस्कर की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। बावजूद इसके प्यारी सी मुस्कान ने उनके चेहरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी वो खास 5 बातें जो हर इंसान को सिखाती हैं आखिर जिंदगी की पिच पर स्मूद बैटिंग कैसे की जा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
बेहद संयमी
गावस्कर को जो भी व्यक्ति पसंद करता है या उनके बारे में पढ़ता रहता है वो ये बात बखूबी जानता है कि सुनील बेहद संयमी व्यक्ति हैं।उन्हें पिच पर टिक कर खेलने में महारत हासिल थी।वो जब भी कोई मैच खेलते थे तो पूरी टीम एक तरफ और गावस्कर का संयम एक तरफ होता था। 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील गावस्कर
पढ़ने का शौक
अगर आप भी सुनील की तरह जिंदगी की पिच पर अच्छा खेलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भी उनकी तरह खूब पढ़ना चाहिए। सुनील आज भी नई-नई किताबें पढ़ते रहते हैं। जिसकी झलक उनकी कमेंटरी में भी देखने-सुनने को मिलती रहती है। 

4 of 6
सुनील गावस्कर
वे आज भी जमीन पर हैं
सुनील गावस्कर इस बात को बखूबी समझते हैं कि क्रिकेट की तरह जिंदगी भी एक टीम गेम है। लोग अपने इर्द-गिर्द के लोगों की मदद से ही तरक्की कर सकते हैं। किसी भी टीम के सफल होने के लिए खिलाड़ी की अच्छी बल्लेबाजी के साथ दूसरे खिलाड़ी का सहयोग भी जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील गावस्कर
खुद के ज्यादा टीम को महत्व देते हैं
गावस्कर को जानने वाले लोग मानते हैं कि वो एक बेहतरीन टीम मेंबर रहे हैं। वो हमेशा अपने साथियों को साथ लेकर चलते हैं।वो अच्छे अभिवावक की तरह बुरे समय में भी अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाजिरजवाब 
एक बार किसी शो पर एक दर्शक ने उनसे पूछा कि टेस्ट क्रिकेट और ट्वेंटी-ट्वेंटी में उन्हें कौन सा फॉर्मेट अधिक पसंद है। सुनील ने अपने मजाकिया अदांज में कहा, ट्वेंटी-ट्वेंटी, क्योंकि वहां कम फील्डिंग करनी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें