दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल 'सुनील गावस्कर' आज अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी फिट दिखने वाले सुनील की फैंन फॉलोइंग कितनी है ये इसी बात से पता चलता है कि खुद बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी भी उनकी दीवानी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को हुआ। गावस्कर पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए थे।
1971-87 के युग में गावस्कर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता था। सुनील गावस्कर की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। बावजूद इसके प्यारी सी मुस्कान ने उनके चेहरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी वो खास 5 बातें जो हर इंसान को सिखाती हैं आखिर जिंदगी की पिच पर स्मूद बैटिंग कैसे की जा सकती है।