बात-बात पर हाइपर हो जाते हैं। गुस्सा नाक पर रखा रहता है। दूसरों की गलतियों पर तुरंत भड़क जाते हैं। और तो और खुद पर भी इतना गुस्सा आता है तो आपको अपने गुस्से पर काबू पाने की जरूरत है। क्योंकि आप उस पर काबू नहीं करेंगे तो वह आपको काबू करने लगेगा। गुस्सा अगर आपको काबू करने लगा तो फिर आपका बेड़ागर्क पक्का समझिए...।
कुछ टिप्स जो गरम गरम गुस्से को ठंडा कर आपको रखेंगी कूल
विज्ञापन
गुस्सा आए तो पांच मिनट के लिए कहीं टहल आएं
2 of 5
anger management
- फोटो : getty images
गुस्सा तो सबको आता है। मगर ये गुस्सा जब हद से बढ़ जाता है तो दूसरों को कम आपको ज्यादा खाता है। इसलिए गुस्सा आने पर तुरंत रिएक्शन देने की जगह दिमाग को डाइवर्ट करें। पांच मिनट के लिए बाहर टहल आएं। बाहर जाना न संभव हो तो मन को ही दूसरी जगह ले जाएं। किसी खुशमिजाज दोस्त को ही फोन कर लें।
विज्ञापन
गुस्से की वजह को जूम करके देखें
3 of 5
anger management
- फोटो : fg
गुस्सा आने पर तुरंत भड़कने की जगह कारण को जूम करके देखें। कई बार तो आप पाएंगे ये वजह इतनी बड़ी भी नहीं कि आप इस पर अपना इतना खून जलाएं।
दिमाग के एक कोने में रखें कूड़ेदान को
4 of 5
anger management
- फोटो : getty images
दिमाग के एक कोने में एक कूड़ेदान को जरूर रखें। हां, हां भाई जैसे बिना कूड़ेदान के घर साफ नहीं रह सकता ठीक वैसे ही नकारात्मक सोच को एक तरफ डालने के लिए दिमाग के भीतर भी एक कूडे़दान की जरूरत होती है। तो करना यह है कि रात में सोने से पहले आप सोचें कि आपको किन-किन बातों पर गुस्सा आया, उन-उन बातों को याद कर दिमाग के इस कूड़ेदान में डाल दें। और इस काल्पनिक कूडे़दान को दिमाग के बाहर निकालकर सो जाएं।
दोस्त नहीं दुश्मन है, ये गुस्सा....दूरी बनाने के सोचें उपाए
5 of 5
anger management
- फोटो : getty images
सुबह उठकर रोज सोचें कि करीबी तो दोस्तों के साथ बनानी चाहिए। दुश्मनों से दूर ही रहना चाहिए। गुस्सा भी तो आपके पर्सनालिटी को बर्बाद कर आपकी तरक्की को रोक रहा है। ठंडा पानी पिएं। और रोज इस दुश्मन से दूर रहने का लें संकल्प।