फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश रहने की है ख्वाहिश तो अर्शी खान से ये पांच चीजें हर किसी को सीखनी चाहिये...

Sun, 24 Dec 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arshi Khan
बेबाक और बिंदास अर्शी खान ने 'बिग बॉस-11' में भले ही आपत्ति और विपत्तिजनक बयान दिये हों। भले ही बड़बोलेपन की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ गया हो, लेकिन घर में उनका एक चेहरा ऐसा भी दिखा जो उन्हें 'गर्ल नेक्स्ट डोर' कहने पर मजबूर करता है। अगर आप दुखी हैं या किसी तनाव से गुजर रहे हैं, तो आपको अर्शी खान से ये पांच चीजें जरूर सीखनी चाहिये।
विज्ञापन

2 of 5
Arshi Khan
सबसे मिलकर रहो, फिर भी अपनी पहचान बरकरार रखो

'बिग बॉस-11' के घर में दो कैंप हैं। एक की सरदार हैं हिना खान, दूसरे ग्रुप की 'मां' हैं शिल्पा शिंदे। अर्शी खान इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जिन्होंने हर कंटेस्टेंट से पंगे भी लिये और उनसे इतनी गहरी दोस्ती भी कर ली कि उनकी हमराज तक बन गईं। इन सबके बीच उन्होंने अपनी पहचान भी बरकरार रही। वो ना तो किसी के इशारों पर नाचीं, ना ही किसी की हां में हां मिलाई। यही वजह है कि शो से जब उनकी विदाई हो रही थी तो विकास के साथ-साथ हिना खान भी रो पड़ीं जिनके साथ शुरुआती हफ्तों में उनके रिश्ते बेहद खराब रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan and Vikas
दोस्ती निभाना जिस प्रियांक शर्मा ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए, जिस प्रियांक शर्मा ने उनके सेक्स स्कैंडल की चर्चा नेशनल टीवी पर की, उसी प्रियांक शर्मा को अर्शी खान जाते-जाते नॉमिनेशन से सुरक्षित कर गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि 11वें हफ्ते में प्रियांक के माफी मांगने के बाद उनके साथ अर्शी खान की दोस्ती हो गई थी। प्रियांक शर्मा ने दोस्ती निभाते हुए अर्शी को कैप्टन बनाया और एक हफ्ते सेफ भी किया था। मौका मिलते ही अर्शी ने भी अपनी दोस्ती निभाई। अर्शी खान ने अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए अपने बेस्ट फ्रेंड विकास गुप्ता को भी इस हफ्ते होने वाली नॉमिनेशन से सुरक्षित कर दिया। 

4 of 5
Arshi khan
सबसे एंटरटेनिंग
अर्शी खान ने लोगों को एंटरटेन करने के मामले में सेलिब्रिटीज के पसीने छुड़ा दिये। जितनी चर्चा सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से बटोरी उतनी ही सुर्खियां अर्शी खान की ऊर्दू ने भी बटोरीं। चाहें पूल में साड़ी पहनकर जलवे बिखेरना हो या फिर आकाश डडलानी के साथ मिलकर रैप करना हो, हितेन के साथ प्यार भरी शरारतें करना हो या फिर घर में किसी कंटेस्टेंट से पंगे लेना हो, अर्शी खान ने हर तरह से लोगों का मनोरंजन किया है। हमें भी अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिये ताकि हम खुद को खुश रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arshi Khan
बिंदास
सैटन और लेस वाली नाइटी हो या फिर सिर्फ एक तौलिये में पूरे घर में घूमना हो। कैमरे के सामने अपने कपड़े फाड़ने हो या फिर साड़ी पहनकर सलमान खान तक को तारीफ करने में मजबूर कर देना हो, बिंदास अर्शी खान ने सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की सुनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें