Shilpa Shinde
शांत रहें
जिस तरह शिल्पा शिंदे विकास गुप्ता को परेशान करने के लिए चुपचाप उनके बगल में जाकर बैठ जाती थीं, उससे विकास को बहुत परेशानी होती थी। वहीं, जब अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को परेशान करना शुरू किया तो शिल्पा खुद शांत हो गईं। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। अंत में खुद परेशान होकर अर्शी ने अपने हाथ खड़े कर दिये।
किसी को टॉर्चर करना हो या किसी के टॉर्चर से खुद बचना हो, दोनों की हालात में शांत रहना सबसे क्रांतिकारी तरका है। बात बहुत सिंपल सी है, जो शख्स आपको परेशान करना चाहता है वह आपको उकसाने के लिए अनाप-शनाप हरकतें करेगा, आपको उल्टी-सीधी बातें भी कहेगा। हो सकता है कि आपको सामने वाले की बात पर बेहद गुस्सा आ जाए। लेकिन अगर आपने खुद को कंट्रोल कर लिया तो मानो जंग जीत ली। अगर आप रिएक्ट करेंगे ही नहीं, तो सामने वाले का प्लान तो फेल होगा ही।