Kidulting
क्या है किडल्ट
'किडल्ट' यानी वे वयस्क, जो उन चीजों को करने में आनंदित महसूस करते हैं, जो खासतौर से बच्चों के लिए बनाए गए हैं जैसे कोई गेम, खिलौने या फिर कोई रोचक एक्टिविटी। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि किडल्ट वे लोग होते हैं, जो दिमागी रूप से बढ़ना नहीं चाहते। ये उन लोगों में शामिल होते हैं, जो थोड़ी देर के लिए अपनी वयस्कता को भूलकर बच्चे बन जाते हैं। बच्चों की तरह पेंटिंग करते हैं। अपने दोस्तों के साथ बोर्ड गेम खेलते हैं। पजल्स सॉल्व करते हैं। आर्ट एक्टिविटी में शामिल होते हैं। मानसिक रूप से कुछ पल के लिए भागदौड़ भरी जिंदगी से बाहर निकल कर सुकून और खुशियों भरी दुनिया में खो जाना चाहते हैं।
किडल्ट होने से आपको अपने बच्चों, पेरेंट्स, परिवार और दोस्तों के साथ अधिक से अधिक मस्ती करने और समय व्यतीत करने का मौका मिलता है। एक बार ऐसा करके देखिए, आप तन-मन से रिलैक्स, तनाव मुक्त और खुद को पहले से और भी ज्यादा खुश पाएंगे। ऐसा करने से आपकी उम्र में भी इजाफा होगा। आप स्वस्थ जीवन जिएंगे।