फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपमें है ये टैलेंट तो पक्का सफलता चूमेगी कदम, रिसर्च में हुआ है बड़ा खुलासा

Sat, 27 Jan 2018 10:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Brain
अगर आप खुद पर भरोसा करते हैं अपने व्यवहार को कंट्रोल करने में सक्षम हैं, तो यकीन मानिए सफलता पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। खुद पर कंट्रोल रखने की सोच वाले लोगों में मानसिक रूप से की जाने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण पाने की संभावना उन लोगों की तुलना में अधिक होती है जो यह सोचते हैं कि इच्छा शक्ति एक सीमित संसाधन है। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है।
विज्ञापन

2 of 3
Willpower
शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं तो आपमें असीमित इच्छा शक्ति का भंडार है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के क्रिस्टोफर नेपोलिटानो ने कहा, ‘सबसे ज्यादा यह मायने रखता है कि हम अपनी इच्छा शक्ति के बारे में क्या सोचते हैं, क्योंकि किसी भी स्थिति को नियंत्रण करने में हमारी इच्छा शक्ति एक अहम भूमिका निभाती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Office
शोधकर्ताओं ने बताया, 'अगर हम यह धारणा बना लेते हैं कि हमारे पास किसी काम को करने के लिए सीमित संसाधन है, तो हम अक्सर उस काम को उतने पर ही करने के बाद स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ पाते हैं। वहीं ऐसे लोगों की तुलना में जो सक्रिय रूप से अपने दिमाग का अधिक इस्तेमाल करते हैं जो अपनी इच्छा शक्ति को एक असीमित और व्यापक संसाधन के रूप में देखते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें