घर पर हो तो चप्पल, घर से बाहर जा रहें हो तो चप्पल, ऑफिस में हो तो चप्पल..यानी कि आपके पैर ज्यादातर समय चप्पल में ही बंधे रहते हैं। बेशक चप्पल आपके पैरों को चोट से बचाने में मदद करते हैं । साथ ही बिना इसे पहने घर से बाहर निकलना आपके लिए मुनासिब नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैरों को भी खुलकर सांस लेने का मौका मिलना चाहिए और ऐसा करने से आपको कितने सारे फायदे हो सकते हैं।
तो चलिए आज हम आपको नंगे पांव चलने से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रहिए कूल
आपके शरीर को करता है संतुलित
घास या फिर रेत पर नंगे पांव चलने से आपके पैरे सीधे धरती के कॉन्टेक्ट में आते हैं। हमारे शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है और पानी का बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं धरती में निगेटिव आयोनिक चार्ज होता है जो कि नंगे पैर चलने से शरीर में नकारात्मक आयोन को खत्म करता है। जिससे हमारा दिमाग शांत और शरीर संतुलित होता है।
पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप
विज्ञापन
3 of 6
सिरदर्द से परेशान हैं तो ये टिप्स दिलाएंगे निजात
तनाव से मिलती है मुक्ति
सुबह हरी घास पर नंगे पांव चलने से मानसिक तनाव खत्म होता है। कहा जाता है कि पैरों की सबसे निचली तंत्रिका को उत्तेजित करने से ब्लड प्रेशर के साथ तनाव भी कम होता है।
4 of 6
रहिए कूल
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
रोजाना नंगे पैर हरी घास या फिर रेत पर चलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कहा जाता है कि नंगे पैर चलने से श्वेत कोशिकाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है जो इम्यूनिटी को बढ़ाती है। इसके साथ ही शरीर में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
योगा और स्वास्थ्य
आएगी सुकून भरी नींद
अक्सर ऐसा देखा गया है कि हम लोग सोने के लिए लेटते तो हैं लेकिन दिमाग में न जाने कौन कौन सी बातें घूमती रहती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योकिं हमारा दिमाग शांत नहीं होता। ऐसे में घास पर रोजाना नंगे पैर चलना आपको सुकून भरी नींद दे सकता है।
पैरों में ब्लड सर्कुलेशन होता है सुचारू
नंगे पांव चलने से हमारे पैरों में ताजगी का एहसास होता है और ब्लड सर्कुलेशन सुचारू तरीके से होता है। अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन होने पर शरीर बीमारियों से दूर रहता है।