जीवन में कभी भी आपको यह महसूस होने लगे कि निराशा आपको घेर रही है तो भारत रत्न Dr. APJ Abdul Kalam की कही इन पांच बातों पर जरूर गौर करें। यकीन मानिए आपकी सारी टेंशन और परेशानी झट से दूर होकर आपको एक अलग ही सुकून महसूस होगा। आज ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। बतौर वैज्ञानिक उन्होंने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में विश्व स्तरीय बना दिया वहीं एक राष्ट्रपति के रूप में करोडों हिन्दुस्तानियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दी। वो देश के 11 वें राष्ट्रपति थे जिन्हें लोग 'मिसाइल मैन' के नाम से भी पुकारते थे। उनके विचार युवाओं के लिए बेहद प्रेरक रहे हैं। ऐसे ही कुछ विचारों को आइए अपने जीवन में उतारते हैं।