फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर याददाश्त को तेज करने के ये हैं 3 टिप्स, जान लेंगे तो नहीं खाएंगे धोखा

Wed, 04 Apr 2018 12:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप भी चीजें रखकर अक्सर भूल जाते हैं जिसकी वजह से आपको लोगों की कई तरह की बातें सुननी पड़ती हैं तो निराश होने की जगह इन खास तीन टिप्स पर ध्यान दीजिए। यह तीन टिप्स न सिर्फ आपकी मदद करेंगे बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको स्वास्थ्य रखेंगे...जानिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
दिमाग को आराम दें - जिस तरह शरीर को आराम चाहिए ठीक उसी तरह आपके दिमाग को भी समय-समय पर रेस्ट की जरूरत होती है। दिमाग को आराम देने से वह मानसिक तौर पर तंदुरुस्त रहता है। इसके लिए जैसे ही समय मिले पहाड़ों पर कहीं घूम आएं। अपनी समस्याओं को परे रख आपको हलके-फुलके पल बिताने की आदत होनी चाहिए। इसके अलावा मेडिटेशन और योग भी करें। ऐसा करने से भी दिमाग शांत रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
खुद को अहमियत दें - खुद की इज्जत को कभी नजरअंदाज न करें। आपका ऐसा करना आपकी मानसिक दृढ़ता को कमजोर बनाता है। दरअसल, खुद को कॉम्प्लीमेंट देना आपकी अहम जरूरत है। जिस भी काम में आपको मजा आता हो उसके लिए वक्त जरूर निकालें। उदाहरण के लिए अपनी पसंदीदा मूवी देखें या किताब पढ़ें।

4 of 5
खुशमिजाज लोगों से करें दोस्ती- हमेशा कोशिश करें कि आपके दोस्तों की लिस्ट में खुशमिजाज लोगों ही शामिल हो। ऐसा करने से आप खुश रहेंगे और आपको अपने ग्रुप में एंजॉय करने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसने का कोई मौका न छोड़ें
आपकी एक खिलखिलाहट आपको तरोताजा महसूस करवा सकती है। यह याद रखते हुए हंसने-हंसाने का कोई मौका न छोड़ें। याद रखें ऐसा करने से आपको विटामिन की एक गोली से अधिक फायदा होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें