फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: इन होम डेकोर सामानों से घर का माहौल हो जाता है शांत और सुंदर, सुकून के लिए जरूर सजाएं

Tue, 17 Jun 2025 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Spiritual Home Decor Items Ideas : हर कोई दिन भर की भाग-दौड़ के बाद सुकून की लालसा में घर लौटता है। ऐसे में उसे शांत वातावरण की जरूरत होती है। आध्यात्मिक होम डेकोर आइटम्स से आप खूबसूरती के साथ सुकून भी पा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होम डेकोर - फोटो : Instagram
Spiritual Home Decor Items Ideas: आज के समय में हर व्यक्ति शांति और सुकून की तलाश में है। ऐसे में घर का वातावरण शांत, सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर होना बेहद जरूरी हो जाता है, जिसमें आपकी गृह-सज्जा की अहम भूमिका होती है तो क्यों न आप अपने घर को आध्यात्मिक होम डेकोर आइटम्स से सजाएं, जो आपके मन को राहत देने के साथ ही जीवन में स्थिरता और आनंद भी लाएंगे।


पीतल का हाथी लैंप 

यह लैंप बेहद खूबसूरत होम डेकोर आइटम है। 5 से 6 इंच के इस आकर्षक हैंडमेड लैंप को घर में रखने से शक्ति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। हाथी को वास्तु और फेंगशुई में शुभ माना गया है, जो वातावरण को रोशन करते हुए घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नक्काशीदार मूर्ति - फोटो : instagram
नक्काशीदार मूर्तियां

पीतल की सुंदर और नक्काशीदार भगवान की मूर्तियां दिव्यता, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होती हैं, जो वातावरण को पवित्र और शांत बनाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीतल की मूर्तियां घर में स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है, विशेषकर पूजा स्थल या लिविंग रूम में इनका स्थान सकारात्मकता लाता है। इनकी उपस्थिति घर को आध्यात्मिकता और सौभाग्य से भर देती है।
विज्ञापन

3 of 5
डिवाइन वाॅल हैंगिंग - फोटो : instagram
मंत्रों वाले वॉल हैंगिंग

दीवार पर ‘ॐ’, ‘गायत्री मंत्र’ या ‘शांति मंत्र’ जैसे कलात्मक वॉल हैंगिंग घर के वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा भर देते हैं। ये मंत्र मानसिक तनाव को कम करते हैं और ध्यान केंद्रित करने में सहायक होते हैं। विशेष रूप से पूजा स्थल, मेडिटेशन रूम या लिविंग एरिया में इन वॉल हैंगिंग्स को लगाने से घर का माहौल शांत और ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।

4 of 5
क्रिस्टल और पिरामिड - फोटो : Instagram
क्रिस्टल या वास्तु पिरामिड

इन्हें वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का केंद्र माना गया है, जो नकारात्मकता को दूर करके वातावरण को शुद्ध और शांत बनाते हैं। रॉक क्रिस्टल मानसिक स्पष्टता, ध्यान केंद्रित करने और भावनात्मक संतुलन में मदद करता है, जबकि वास्तु पिरामिड ऊर्जा को केंद्रित कर वातावरण को संतुलित करता है। इन्हें घर या कार्यस्थल की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं मानसिक संतुलन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाउनटेन - फोटो : Instagram
पानी का फव्वारा या एक्वेरियम

घर में बहता हुआ पानी समृद्धि, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। एक छोटा-सा डेकोरेटिव वाटर फाउंटेन, लिविंग रूम या बाहर बनवाने से घर का सौंदर्य बढ़ता है और माहौल भी सुखद तथा संतुलित हो जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, इनडोर फव्वारा या एक्वेरियम मानसिक तनाव को कम करते हैं तो वहीं बहते हुए पानी की मधुर आवाज मन को शांत करती है।

पूर्व या उत्तर दिशा में

वास्तु विशेषज्ञ डॉ. रश्मि जैन बताती हैं, घर में आध्यात्मिक होम डेकोर आइटम सजाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। अगर आप सजावट के लिए भगवान की मूर्तियां या तस्वीरें इस्तेमाल कर रही हैं तो इन्हें हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। वहीं आपको कभी भी अपने बेड रूम में कोई भी आत्यात्मिक वस्तु, जैसे- भगवान की मूर्तियां, बुद्ध आदि नहीं रखने चाहिए। घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए आप इन्हें अपने लिविंग एरिया में रखें। साथ ही ध्वनि उत्पन्न करने वाले आध्यात्मिक आइटम को घर के मुख्य द्वार या बालकनी में रखें। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण है, टूटी-फूटी मूर्तियों या खराब स्थिति वाले धार्मिक आइटम को घर से बाहर करना, क्योंकि इनका नकारात्मक प्रभाव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें