फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण के बाद ये 5 काम करने से आप हो सकते हैं मालामाल

Thu, 03 Jan 2019 09:36 AM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Surya Grahan
आपने आज तक लोगों को ग्रहण के दौरान कई सावधानियां अपनाते हुए देखा होगा पर क्या आप जानते हैं सूर्य या चांद पर लगा ग्रहण आपको मालामाल भी बना सकता है।सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन आपको बता दें, अगर आप सूर्य ग्रहण खत्म होते ही कुछ उपाय अपना लेते हैं तो पैसों की तंगी से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।आइए जानते हैं जिंदगी पर सूर्य ग्रहण का अच्छा असर देखने के लिए आपकों क्या काम करने होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद शारीरिक शुद्धि के लिए सबसे पहले स्नान करके नए नहीं तो साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
ganga jal
शारीरिक शुद्धि के बाद मानसिक शांति के लिए भी ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

4 of 7
ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन करना भी बहुत फलदायक होता है। व्यक्ति को घर के पास मौजूद किसी भी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 7
ग्रहण खत्म होने के बाद दान करने का भी अपना एक खास महत्व होता है। ग्रहण खत्म होते ही जितना संभव हो दान जरूर करना चाहिए।सूर्य ग्रहण के समय राहु और केतु की पूजा करना बेहद लाभदायक होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
घर के मंदिर में विराजमान भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं। इसके अलावा गाय को रोटी खिलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tulsi
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है। घर में खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें