फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019: शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज

Mon, 04 Mar 2019 11:49 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shivling
भगवान शिव के भक्तों को शिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस पर्व को भगवान शिव का हर भक्त बड़ी ही धूमधाम से मनाता है। 4 मार्च के दिन पड़ने वाली इस महाशिवरात्रि की तैयारियां भक्तों ने अभी से शुरू कर दी हैं। कहते हैं इस दिन भगवान शिव की साधना-आराधना करने से जीवन में चल रही सारी परेशानियों का निवारण होता है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में पहुंचे शिवभक्त शिवजी को खुश करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार आप भूलवश ऐसी चीजें चढ़ाने लगते हैं जिन्हें शास्त्रों में वर्जित माना जाता है। शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से भोले बाबा खुश होने की जगह नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 चीजें। 
विज्ञापन

2 of 6
turmeric
हल्दी: 
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
tulsi
तुलसी पत्ता: 
जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भी शिव जी की पूजा नहीं होती है।

4 of 6
til
तिल:
यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ मान जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
rice
टूटे हुए चावल: 
भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम
कुमकुम: 
यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें