फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shirdi Sai Baba Darshan: 5000 रुपये में हो सकती है शिरडी यात्रा! देखें पूरा बजट और ट्रैवल प्लान

Sat, 23 May 2026 03:30 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

shirdi trip budget: शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के लिए आमतौर पर 2 से 3 दिन का समय और प्रति व्यक्ति 4,000 से 15,000 तक का खर्च आता है। 
विज्ञापन
1 of 6
शिरडी साईं बाबा - फोटो : Instagram

Shirdi Travel Guide 2026: महाराष्ट्र का छोटा सा शहर शिरडी आज दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। हर साल लाखों भक्त यहां साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप भी शिरडी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि यात्रा में कितना समय लगेगा और कुल खर्च कितना आएगा।

दरअसल, शिरडी यात्रा का बजट आपकी लोकेशन, ट्रैवल मोड और होटल के चुनाव पर निर्भर करता है। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों का खर्च कम होता है, जबकि फ्लाइट और प्राइवेट टैक्सी बजट बढ़ा सकती है। वहीं, साईं मंदिर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए सस्ते कमरे और भोजन व्यवस्था यात्रियों को काफी राहत देते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से शिरडी कैसे पहुंचा जा सकता है, कितने दिन का ट्रिप सही रहेगा, होटल और खाने पर कितना खर्च आएगा, और कौन-सा सीजन यात्रा के लिए सबसे अच्छा है। अगर आप कम बजट में आरामदायक और सफल शिरडी यात्रा करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
 

विज्ञापन

2 of 6
शिरडी साईं बाबा - फोटो : Instagram

शिरडी जाने में कितना समय लगता है?

  • अगर आप उत्तर भारत से शिरडी जा रहे हैं, तो ट्रेन से पहुंचने में लगभग 20 से 28 घंटे तक का समय लग सकता है।
  • वहीं मुंबई से शिरडी सड़क मार्ग द्वारा करीब 6 से 7 घंटे लगते हैं।
  • फ्लाइट से जाने वाले यात्री पुणे, औरंगाबाद या मुंबई तक पहुंचकर टैक्सी या बस से शिरडी पहुंच सकते हैं।
  • आमतौर पर 2 दिन का ट्रिप पर्याप्त माना जाता है।
  • पहले दिन दर्शन और आसपास के मंदिर घूमे जा सकते हैं, जबकि दूसरे दिन वापसी की जा सकती है।
  • अगर आप शनि शिंगणापुर या त्र्यंबकेश्वर भी देखना चाहते हैं, तो 3 से 4 दिन का प्लान बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
train - फोटो : Adobe stock

शिरडी यात्रा में कितना खर्च आता है?


शिरडी ट्रिप का खर्च आपके बजट पर निर्भर करता है। एक सामान्य यात्री का अनुमानित खर्च इस प्रकार हो सकता है,

  • ट्रेन टिकट का खर्च लगभग 800 से 2500 रुपये आ सकता है।

  • फ्लाइट टिकट का किराया 4000 से 12000 रुपये आ सकता है।

  • होटल में रूम का खर्च 700 से 4000 प्रति रात हो सकता है।

  • भोजन में 200 से 800 रुपये प्रतिदिन व्यय हो सकता है।

  • स्थानीय परिवहन पर 500 से 2000 रुपये खर्च आ सकता है।


अगर आप बजट ट्रिप प्लान करते हैं, तो 4000 से 6000 रुपये में यात्रा पूरी हो सकती है। वहीं फैमिली ट्रिप या फ्लाइट यात्रा में खर्च 15,000 रुपय्तक पहुंच सकता है।

4 of 6
साईं बाबा मंदिर शिरडी - फोटो : एएनआई

साईं बाबा मंदिर में दर्शन का सही समय
 

 

  • शिरडी में सुबह की काकड़ आरती से लेकर रात की शेज आरती तक भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
  • गुरुवार, त्योहारों और छुट्टियों में लंबी लाइनें लगती हैं।
  • अगर आप कम भीड़ में दर्शन करना चाहते हैं, तो सोमवार से बुधवार के बीच यात्रा करना बेहतर रहेगा।
  • अक्टूबर से फरवरी तक का मौसम शिरडी घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
  • गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
शिरडी में रुकने और खाने की व्यवस्था - फोटो : Adobe Stock

शिरडी में रुकने और खाने की व्यवस्था

 

  • शिरडी में हर बजट के होटल उपलब्ध हैं।
  • साईं संस्थान द्वारा संचालित भक्त निवास काफी सस्ते और साफ-सुथरे माने जाते हैं।
  • यहां 500 से 1000 में अच्छे कमरे मिल जाते हैं।
  • खाने के लिए मंदिर ट्रस्ट का प्रसादालय बेहद लोकप्रिय है, जहां बहुत कम कीमत में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
  • इसके अलावा शहर में कई शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ticket - फोटो : Adobe stock

यात्रा से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

 

  • शिरडी यात्रा पर निकलने से पहले होटल और ट्रेन टिकट पहले से बुक कर लें, खासकर छुट्टियों के मौसम में।
  • मंदिर में मोबाइल, कैमरा और बड़े बैग ले जाने पर प्रतिबंध हो सकता है, इसलिए हल्का सामान रखें।
  • ऑनलाइन दर्शन पास और आरती बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे लंबी लाइन से बचा जा सकता है।
  • बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सुबह जल्दी दर्शन करना सबसे सुविधाजनक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें