Sherlyn Chopra Luxurious house in Mumbai: शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। इन दिनों शर्लिन ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि जब वह अपने नेचुरल लुक में वापसी के बाद ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल पर एक वीडियो मेंं बात करती नजर आईं तो लोगों को ध्यान उनसे ज्यादा पीछे था। दरअसल शर्लिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल की जानकारी दी। इस दौरान वह अपने घर पर नजर आईं। निटिजन ने जब शर्लिन का घर देखा तो देखते ही रह गए। उनका घर काफी आलीशान और अंदर से किसी लग्जरी होटल की तरह नजर आ रहा था। उसके बाद से अपने खुले अंदाज, बेबाक राय और शानदार लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियों में रहने वाली शर्लिन का मुंबई स्थित लग्ज़री होम चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी का खूबसूरत प्रतीक है।