Shardiya Navratri Day 3 Wishes : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी है। माता चंद्रघंटा की सवारी बाह है। उनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इस कारण ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
देवी चंद्रघंटा दस भुजाओं वाली हैं, जिनके हर हाथ में अलग अलग शस्त्र विभूषित है। गले में सफेद फूलों की माला सुशोभित है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए तैयार रहने वाली है। मां चंद्रघंटा की उपासना के लिए मंत्रोच्चारण से दिन की शुरुआत करें। साथ ही चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यहां नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं जो मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र के साथ शुभ हो सकता है।