फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2025 Wishes: 'बोल सांचे दरबार की जय', इन संदेशों के जरिए भेजें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Tue, 30 Sep 2025 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Durga Ashtami 2025 Wishes चमत्कारी मंत्रों, भक्तिमय देवी गीत, सुंदर शुभकामना संदेश भेजकर दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से नवरात्रि के आठवें दिन यानी दुर्गा अष्टमी के आकर्षक वॉलपेपर्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Durga Ashtami 2025 Wishes: शारदीय नवरात्रि का समापन दुर्गा अष्टमी और महानवमी तिथि को होता है। इस वर्ष दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर 2025 को मनाई जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहते हैं। नवरात्रि का आठवां दिन माता महागौरी को समर्पित है। दुर्गा अष्टमी पर माता महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। महागौरी भगवान गणेश की माता हैं। साथ ही नवरात्रि में सजे दुर्गा पंडालों में अष्टमी तिथि पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। चूंकि नवरात्रि पूजन अपने अंतिम पड़ाव पर होता है, इसलिए हर भक्त देवी भक्ति में लीन रहता है। व्रती इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं।

ऐसे में दुर्गा अष्टमी हिंदू धर्म में एक बेहद महत्वपूर्ण तिथि है और इस तिथि को उत्सव की तरह मनाने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। दुर्गा अष्टमी का इंतजार कर रहे हैं तो अपने करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर इस दिन का स्वागत करने की तैयारी करें। चमत्कारी मंत्रों, भक्तिमय देवी गीत, सुंदर शुभकामना संदेश भेजकर दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से नवरात्रि के आठवें दिन यानी दुर्गा अष्टमी के आकर्षक वॉलपेपर्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी बीज मंत्र
 
श्री क्लीं ह्मीं वरदायै नम:।
विज्ञापन

3 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : aMAR UJALA
जो करें मां दुर्गा का मनन, कटे उसके सारे कलेश
युग-युग में साधु मुनि देते हैं सबको यह उपदेश।


दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : aMAR UJALA
मैया हैं आती नवरात्रों में
नाचेंगे हम सब जगरातों में
मां की मूरत बसी है आंखों में
मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।


दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 
विज्ञापन

5 of 8
अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार।
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।


दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

6 of 8
अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश
जो मां दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे सब कलेश।


दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

7 of 8
अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां की शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो
हर घर में सुख शांति का वास हो,
जय माता दी।


दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 
विज्ञापन

8 of 8
अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पग-पग में फूल खिले
खुशी आप सब को 
इतनी मिले
कभी न हो दुखों का सामना।


दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें