फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: व्रत के दौरान पेट की परेशानी क्यों बढ़ती है? वजह बनती हैं ये 5 गलतियां

Sat, 20 Sep 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होते हैं। ऐसे में अगर आप नौ दिन व्रत रख रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
पूरे 9 दिन रखना है व्रत तो इन गलतियों को न दोहराएं, वरना बढ़ जाएगी पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कई लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खान-पान का तरीका बदलने से शरीर पर सीधा असर पड़ता है। लंबे समय तक खाली पेट रहने या सीमित आहार लेने से एसिडिटी, कब्ज, थकान या कमजोरी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

 ऐसे में ज़रूरी है कि व्रत रखते समय अपनी डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। अगर आप इन नौ दिनों को हेल्दी तरीके से बिताना चाहते हैं, तो डाइट प्लान बनाकर चलना सबसे बेहतर उपाय है। यहां हम आपको बताएंगे कि व्रत में किन बातों का ध्यान रखकर एसिडिटी और कब्ज से राहत पाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
खाली पेट रहना - फोटो : Freepik.com

1. खाली पेट रहना

बहुत से लोग शारदीय नवरात्रि के मौके पर पूरा-पूरा दिन खाली पेट रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से मां प्रसन्न होंगी। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। खाली पेट रहने से गैस और कब्ज की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए कुछ न कुछ खाते रहें, ताकि आपको इस दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

 
विज्ञापन

3 of 7
अत्यधिक तला-भुना खाना - फोटो : instagram
2. अत्यधिक तला-भुना खाना

फलाहार का जिक्र आते ही लोगों की जुबान पर कुट्टू की पकौड़ी, साबुदाना कटलेट, सिंघाड़े की पूड़ी का नाम आ जाता है। ये कभी-कभार खाना तो ठीक है, लेकिन अगर आप इसका सेवन हर दिन करेंगे तो ये आपकी सेहत पर असर डालेगा। इसका सीधा असर आपके पाचन पर पड़ने लगेगा। इसलिए ये सब खाने से बचें।  

 

4 of 7
बार-बार मीठा खाना - फोटो : Adobe stock
3. बार-बार मीठा खाना

बहुत से लोग ऐसा नियम लेते हैं कि वो नवरात्रि के मौके पर नमक नहीं खाएंगे और सिर्फ मिठाई का सेवन करेंगे। ये भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ध्यान रखें कि फलाहारी मिठाइयों में बहुत ज्यादा शक्कर होती है जो गैस और ब्लोटिंग बढ़ा सकती है। इसलिए जितना हो सके, इससे भी दूर रहें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
देर रात खाना - फोटो : Freepik.com
4. देर रात खाना

उपवास के दौरान वैसे भी हमारा खाना-पीना पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे में अगर हम फलाहार भी देर रात खाएंगे, तो इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाएगी। इसलिए सोने से तकरीबन 2 घंटे पहले ही फलाहार कर लें, ताकि ये सही से पच जाए।  
 
 
विज्ञापन

6 of 7
पानी कम पीना - फोटो : Freepik.com
5. पानी कम पीना

व्रत में पानी या लिक्विड कम पीने से डिहाइड्रेशन और कब्ज हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि अभी गर्मी का मौसम है, ऐसे में व्रत में आपका शरीर डिहाइड्रट हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ज्यादा चाय-कॉफी पीना - फोटो : Freepik.com
6. ज्यादा चाय-कॉफी पीना

भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह चाय या कॉफी के साथ ही होती है। सिर्फ सुबह ही नहीं, लोग तो दिन में कई-कई बार इसका सेवन कर लेते हैं। जबकि व्रत में ऐसा नहीं करना चाहिए। व्रत में ज्यादा कैफीन से भी एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इससे भी बचें। यदि चाय पीनी है तो उसके साथ कुछ स्नैक्स खाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें