Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि 2025 आज से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि का पहला दिन बेहद शुभ और पावन माना जाता है क्योंकि इसी दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। कहते हैं कि व्रत और पूजा की शुरुआत जैसे होगी, वैसा ही असर पूरे नौ दिनों तक दिखाई देगा। यही कारण है कि पहले दिन की पूजा और आचरण को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार लोग अज्ञानवश ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे माता रानी की कृपा कम हो जाती है। नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मसंयम और भक्ति का मार्ग है। पहले दिन की गई छोटी-सी गलती भी पूरे नौ दिनों के साधना-फल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए पूजा-व्रत को सही विधि से करें और कुछ गलतियों से बचें। तभी माँ दुर्गा की कृपा सदा आपके और आपके परिवार पर बनी रहेगी।