सितंबर- अक्तूबर का महीना बागवानी के शौकीनों के लिए बेहद खास होता है। बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है और मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। यही समय है जब आप अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन को आने वाली सर्दियों के रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अगर सर्दियों में गेंदा, पिटूनिया, कैलेंडुला, डायन्थस और स्नैपड्रैगन जैसे फूलों से भरा गार्डन चाहिए तो उनकी नर्सरी अभी से तैयार करना फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों के फूलों की नर्सरी तैयार करने के लिए बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती। छोटी सी सीड ट्रे, गमला या कोई उथला कंटेनर भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बस मिट्टी का मिश्रण भुरभुरा और पानी की निकासी वाला होना चाहिए। बीजों को बहुत गहराई में दबाने के बजाय पौधे की जरूरत के अनुसार हल्की मिट्टी से ढकना बेहतर होता है।
सितंबर में बीज से पौधे तैयार करने का फायदा यह है कि मौसम ठंडा होने तक पौधे कुछ हद तक विकसित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सर्दियों के फूलों की नर्सरी अभी से तैयार की जा सकती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।