फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त के साथ कैसे बदलती चली गई सोनाली बेंद्रे, कैंसर के बाद ऐसी हो गई हालत,सामने आया वीडियो

Tue, 10 Jul 2018 06:47 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सरफरोश' में अपनी मासूम अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली सोनाली बेंद्रे से जुड़ी एक खबर ने हाल ही में फैंस को सदमे में डाल दिया। हाल ही में कुछ समय पहले मीडिया में खबर आई है कि आमिर खान की ये अभिनेत्री कैंसर से जुझ रही है। सोनाली को हाई ग्रेड कैंसर हैं जो चौथे स्टेज पर हैं।

सोनाली अपनी बीमारी का इलाज करवाने न्यूयॉर्क चली गई हैं। जहां से उन्होंने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है। आइए देखते हैं वक्त के साथ कैसे बदलता चला गया सोनाली का लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे
हाल ही में सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है। इस वीडियो में सोनाली बेंद्रे अपने बाल कटवा रही हैं। instagram/ bollywoodbubble  पर शेयर ये वीडियो देख कोई भी भावुक हो जाएगा।सोनाली अपनी दूसरी फोटो में पति गोल्डी बहल के साथ दिख रही हैं । गोल्डी अपनी पत्नी के माथे को चूम रहे हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter
सोनाली ने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा है। जो उनके लिए लगातार भगवान से दुआएं मांग रहें हैं। सोनाली कहती हैं, 'जब तक इंसान के सामने मुश्किलें ना आएं तब तक उसे अपनी शक्ति का अंदाजा ही नहीं लगता । पिछले कुछ दिनों में मुझे बहुत सारे लोगों का प्यार मिला है । ये लोग मुझे एहसास करवाते हैं कि मैं अकेली नहीं हूं ।'खबरों की मानें तो सोनाली बेंद्रे के करीबी अक्षय कुमार भी हाल ही में उनसे मिलने गए थे। 

4 of 5
Sonali Bendre
सोनाली न सिर्फ करोड़ो की मालकिन है बल्कि 90 के दशक में सबसे ज्यादा मंहगी अभिनेत्रियों में से भी एक रही है। बात अगर उनकी फैंस की करें तो करीब 870लाख से भी ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Bendre
सोनाली को खाने में सबसे ज्यादा पनीर और मशरूम के साथ बना अंड़ा खाना पसंद है। अपनी बीमारी को लेकर सोनाली का कहना है कि वो अपनी इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ती रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें