Bachchon Ko School Kab Bheje: हर माता-पिता के मन में यह सवाल जरूर आता है कि उनके बच्चे को स्कूल कब भेजना सही रहेगा। आजकल बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जल्दी सीखने के ट्रेंड के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को बहुत कम उम्र में ही स्कूल भेज देते हैं। लेकिन क्या यह सही है? क्या बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास इतनी जल्दी औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार होता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि हर बच्चे का विकास अलग-अलग गति से होता है, इसलिए सिर्फ ट्रेंड के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं होता। वहीं, सरकार ने भी बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइन्स तय की हैं, ताकि उनकी बुनियादी शिक्षा सही उम्र में शुरू हो सके।
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर खास जोर दिया गया है। इसमें 3 से 6 वर्ष की आयु को प्री-स्कूलिंग के लिए उपयुक्त माना गया है, जबकि 6 साल की उम्र से औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने की सलाह दी गई है।
यहां जानिए स्कूल जाने के लिए बच्चे की सही उम्र, सरकारी नियम और एक्सपर्ट्स की राय, ताकि आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें।