फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar Patel Anmol Vichar: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जानिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

Mon, 31 Oct 2022 07:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सरदार पटेल के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Sardar Patel Motivational Quotes: आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर साल 31 अक्तूबर के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं और सरदार पटेल को याद करते हैं। देश की आजादी में सरदार पटेल ने खास योगदान दिया। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है। जब देश आजाद हुआ तो छोटे छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था। सभी रियासतों का विलय करना आसान नहीं था। सरदार पटेल ने इस चुनौती का सामना किया और अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोया। उनके इसी योगदान के कारण सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आइए जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार, जो एकता की पढ़ाते हैं पाठ।
विज्ञापन

2 of 6
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala
इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन

3 of 6
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala
शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

4 of 6
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala
आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन

5 of 6
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala
आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : amar ujala
आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें