Sardar Patel Jayanti Quotes: आज 31 अक्तूबर का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। उनकी जयंती हर साल 31 अक्तूबर के दिन मनाई जाती है। देश को आजादी दिलाने में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का काफी योगदान रहा था।
उन्होंने अपनी बुद्धि और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कई रियासतों में बंटे भारत को एकजुट किया था। जिस वजह से उनकी जयंती को हम एकता दिवस के रूप में भी मानते हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणादायक हैं। इसी वजह से हम आपको आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके अनमोल विचार बताने जा रहे हैं। उनके सभी विचार युवाओं को एकता का पाठ पढ़ाते हैं।