Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Quotes: आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इन दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत में छोटे-छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था।
सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी, उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है। आइए जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार, जो एकता की पढ़ाते हैं पाठ।