सलमान खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
इतने आलीशान घर में रहते हैं सलमान
सलमान खान एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर सलीम खान के बेटे हैं। बचपन से वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। सलमान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट नाम का सलमान खान का आलीशान बंगला है। सलमान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी में रहते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट किसी महल से कम नहीं हैं। खूबसूरत ड्राइंग रूम, सबकी सुविधा के मुताबिक, आलीशान कमरे, स्विमिंग पूल और एक बड़ी सी बालकनी, जहां से सलमान अपने फैंस को देखते हैं। वैसे गैलेक्सी के अलावा सलमान के पास एक फाइव बीएचके बंगला भी है। उनका पनवेल में एक फार्म हाउस बना है, जहां वह अक्सर जाया करते हैं। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में भी सलमान खान की प्रॉपर्टीज हैं।