Salman Khan Fitness Secret: बाॅलीवुड के दबंग सलमान खान का आज जन्मदिन है। 27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान 2025 में 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी मस्कुलर बाॅडी, एब्स और एनर्जी आज भी युवा कलाकारों के लिए चुनौती है। सलमान खान ने 60 की उम्र में भी यह साबित कर दिया कि फिट रहना उम्र का नहीं, आदतों का खेल है। उनकी फिटनेस किसी जादू का नतीजा नहीं, यह वर्षों की मेहनत, सख्त रूटीन और सादे जीवनशैली का परिणाम है। आइए जानते हैं सलमान खान की फिटनेस का राज, उनका डाइट चार्ट और वर्कआउट रूटीन जो उन्हें 60 की उम्र में 40 की एनर्जी देता है।