फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफस्टाइल में अच्छे अच्छों को मात देते हैं सलमान खान, रखते हैं दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते

Thu, 27 Dec 2018 01:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स की लिस्ट में सबसे आगे है। सलमान खान फिल्मों और विज्ञापन से तो मोटी कमाई करते ही हैं इसके साथ ही वह अपनी कंपनी बीइंग ह्यूमन के जरिए भी अच्छी खासी रकम कमाते हैं। वैसे तो आप सलमान खान की निजी जिंदगी से जुड़ी बहुत सारी बातें जानते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सलमान खान अपने कुत्तों को बहुत प्यार करते हैं। वह हर महीने उन पर न केवल लाखों रुपए खर्च करते हैं, बल्कि अपना कीमती वक्त भी इन्हें देते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान के पास दो बुल मस्टिफ 'माइसन' और 'माइजान' नाम के कुत्ते थे। जिनका 2016 में निधन हो गया था। सलमान खान उनके जाने के बाद काफी दुखी हो गए थे। सलमान खान को अपने ये दो कुत्ते जान से भी ज्यादा प्यारे थे।
विज्ञापन

3 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान 'माइसन' और 'माइजान' को कई बार बिग बॉस के सेट पर भी ला चुके थे। सलमान खान अपने कुत्तों को लेकर बहुत पजेसिव हैं। सलमान खान का कहना है कि उन्होंने अपने कुत्तों से धैर्य और संयम सीखा है। वो मुझे अनकंडीशनल प्यार करना सिखाते हैं।

4 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान अपने कुत्तों को जानवर नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। सलमान खान आए दिन इनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर उनका अपने कुत्तों के प्रति लगाव साफ दिखता है। बताया जाता है सलमान खान के एक कुत्ते की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है जिस पर हर महीने 50 हजार रुपए का खर्च आता है।
विज्ञापन

5 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान के पास एक और डॉग 'माई लव' था जिसकी कुछ समय पहले ही मौत हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अपना दुख व्यक्त करते हुए सलमान खान ने लिखा था कि मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया.. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान खान ने इसके साथ अपने डॉगी की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
विज्ञापन

6 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
फिलहाल सलमान खान के पास लैब्राडोर और सेंट बर्नार्ड ब्रीड के कुत्ते हैं। ‘माइसन’ और ‘माइजान' के चले जाने के बाद सलमान खान की जिंदगी में उनके खास दोस्तों की कमी अब ये पेट्स पूरी कर रहे हैं। इनके नाम मोगली और सेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान अपने कुत्तों को लेकर इतने पजेसिव रहते हैं कि जब वह अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे थे तब उनका एक कुत्ता सैंडी बीमार पड़ गया था। तब वह फिल्म की शूटिंग रोककर तुरंत राजस्थान से घर आ गए थे। साल 2011 में सलमान खान ने माइसन और माइजान की एक तस्वीर BSPCA को डोनेट की थी। ये संस्था जानवरों पशु कल्याण के लिए जागरुकता फैलाने का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें