अब्दुल राशिद सलीम यानी सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मप्र के इन्दौर शहर में हुआ था। आज वह अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं पर एक नजर...
एक दूसरे को अपना भाई कहने वाले शाहरुख सलमान के बीच कभी कॉलड वार चली थी, ये हात किसी से छिपी नहीं है। उस समय दोनों दोस्त एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हो गये थे, लेकिन दोनों के बीच क्या हुआ था, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे 2008 में कटरीना कैफ के बर्थडे पर आखिर शाहरुख और सलमान के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गये थे।
विज्ञापन
2 of 8
salman khan
दरअसल 16 जुलाई 2008 को कटरीना कैफ का जन्मदिन था और इस मौके पर कैट ने पार्टी रखी थी। पार्टी में सलमान और शाहरुख समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। कहा जाता है पार्टी से कुछ दिन पहले सलमान ने कटरीना को प्रपोज किया था जिसे कटरीना ने स्वीकार कर लिया था। कटरीना के जन्मदिन में जब सलमान शाहरुख से मिले तो उन्होंने उनकी पूर्व-प्रेमिका ऐश्वर्या राय के नाम पर उन्हा चिढ़ाना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच मस्ती चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते ये मजाक इतना बुरा हो जाएगा इस बात की किसी को उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
3 of 8
salman khan
कुछ समय तक दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बने रहे फिर दोनों का एक पार्टी में आमना सामना हुआ। इस पार्टी में सलमान ने पहल करते हुए शाहरुख को गले लगा लिया। इसके बाद से दोनों ने कड़वी बातों को भुला दिया है।
4 of 8
salman khan
सलमान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' की सफलता का मेकर्स को भरोसा नहीं था। बहुत कम प्रिंट्स के साथ इसे कुछ जगह रिलीज किया गया था। इस फिल्म को बाद में भारी कामयाबी मिली जिसके कारण फिल्म के प्रिंट्स की संख्या बढ़ाई गई।
विज्ञापन
5 of 8
salman khan
कुछ वर्ष पहले सलमान ने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया था। एक दिन जब उन्होंने खुद को आइने में देखा तो वह अपना चेहरा देख नहीं पाएं। उन्हें उनका चेहरा भयानक लगा, इस दिन के बाद उन्होंने पीना कम कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
salman khan dog
- फोटो : social media
क्या आप जानते हैं सलमान पर दो बार फतवा जारी हो चुका है। पहली बार मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका स्टैच्यू लगने को लेकर और दूसरी बार उनके गणेश पूजा करने पर। सलमान को 'ट्राईजेमिनल न्यूरलजिया' नामक बीमारी है, इसमें चेहरे की नसों में बहुत दर्द होता है।
विज्ञापन
7 of 8
salman khan
आपने देखा होगा सलमान पिछले कई सालों से एक ब्रेसलेट पहनकर रखते हैं, जिसमें फिरोजी रंग का स्टोन लगा है। वह मानते हैं कि यह उनके लिए लकी है। अभिनय के अलावा, सलमान लेखक भी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्हें पेंटिंग्स बनाना भी बेहद पसंद है।
सलमान को महंगी गाड़ियां और मोटरबाइक रखने का भी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, ऑडी, रेंज रोवर, लेक्सस एलएक्स 470 जैसी कई महंगी कारें हैं।