फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan House Pics: सैफ अली खान का मुंबई वाला घर पटौदी पैलेस से कम नहीं, देखें अंदर की तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2025 01:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान अपने परिवार के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं। मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में सैफ के साथ पत्नी करीना, दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी साथ रहते हैं। हमले के वक्त भी करीना, बच्चे और घर के नौकर मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
Saif Ali Khan House: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ है, जिसमें सैफ अली खान घायल हो गए हैं। सैफ पर ये हमला उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ, जहां अज्ञात हमलावर पहले से छुपा हुआ था। सैफ अली खान पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं। बेशुमार संपत्ति के मालिक सैफ अली खान का हरियाणा के पटौदी में पैतृक महल है। हालांकि वह अपने परिवार के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं। मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में सैफ के साथ पत्नी करीना, दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी साथ रहते हैं। हमले के वक्त भी करीना, बच्चे और घर के नौकर मौजूद थे। आइए जानते हैं सैफ अली खान के मुंबई वाले घर के बारे में, जहां एक्टर अपने परिवार संग रहते हैं और इस हमले का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
बांद्रा वेस्ट में है सैफ अली खान का घर 
  
सैफ अली खान मुंबई के ग्रांट रेजीडेंसी होटल के पास टर्नर रोड पर स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। शादी से पहले सैफ करीना के साथ लिविंग में बांद्रा स्थित इसी अपार्टमेंट में रहते थे। वहीं उनके दो बंगले और हैं, जिन्हें ऑस्ट्रियन आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
10 साल पहले खरीदा था अपार्टमेंट

बांद्रा वेस्ट में स्थित उनकी बिल्डिंग का नाम सतगुरु शरण है, जिसमें 12 मंजिल हैं। एक्टर का फ्लैट 7वीं मंजिल पर है। सैफ ने लगभग 10 साल पहले ये अपार्टमेंट खरीदा था। सैफ और करीना के घर में 5 बेडरूम हैं। इसके अलावा एक जिम, एक म्यूजिक रूम और 6 टेरेस बालकनी हैं। करीना अक्सर घर पर ही वर्कआउट और योग करती नजर आ जाती है।
 

4 of 5
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
बालकनी और स्विमिंग पूल भी

उनके अपार्टमेंट में एक्सक्लूसिव टेरेस और स्विमिंग पूल भी है, जहां अक्सर ही पटौती परिवार अपनी पार्टी आयोजित करता है। त्योहारों पर यहां पूरा परिवार एकत्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
सैफ अली खान के घर का इंटीरियर

घर को शाही के साथ ही आधुनिक टच से सजाया गया है। घर की सजावट में पुरानी तस्वीरों के फोटो फ्रेम दीवारों पर लटकी हैं। इसके अलावा एंटीक शो पीसेज से घर सजाया गया है। घर की बालकनी में हरे-भरे पेड़ पौधें, शानदार लाइब्रेरी एरिया दिया गया है, जहां की तस्वीरें करीना सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें