फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safety Tips: क्रिसमस या नए साल की पार्टी के लिए रात में जा रहे हैं बाहर तो रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 24 Dec 2024 01:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर क्रिसमस और नए साल के जश्न को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पार्टी के बाद क्या करें - फोटो : Amar Ujala
Safety Tips For Late Night Party: दिसंबर साल के अंत और जश्न की शुरुआत का महीना है। इस महीने में क्रिसमस मनाया जाता है, जिसमें लोग पार्टी करते हैं। वहीं नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात भी पार्टी होती है। क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए तो लोग उत्साहित रहते हैं और पहले से ही बहुत सारी तैयारियां शुरू कर देते हैं लेकिन उत्सुकता में वह कुछ जरूरी बातें भूल जाते हैं या नजरअंदाज कर देते हैं। क्रिसमस और नए साल की पार्टी देर रात तक होती है। लोग जश्न के लिए कड़कड़ाती ठंड में रात के वक्त घर से बाहर निकलते हैं। ये उनकी सेहत के लिए तो नुकसानदायक हो सकता ही है,  साथ ही उनकी सुरक्षा को भी चुनौती दे सकता है।

पार्टी का मजा तभी आता है जब सभी सुरक्षित और खुश हों। क्रिसमस या नए साल की पार्टी के बाद घर लौटते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर क्रिसमस और नए साल के जश्न को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ड्रिंक एंड ड्राइव - फोटो : istock
ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें

नए साल की पार्टी के बाद अगले दिन कई सड़क दुर्घटनाओं की खबरें अखबार की सुर्खियां बनती हैं। इसका एक कारण होता है शराब पीकर गाड़ी चलाना। यदि आप पार्टी में शराब पीते हैं तो गाड़ी चलाने से बचें। इसके बजाय किसी कैब या टैक्सी सेवा का उपयोग करें या किसी दोस्त से मदद लें जो शराब नहीं पी रहा हो।  
विज्ञापन

3 of 5
सामूहिक रूप से यात्रा करें - फोटो : iStock
सामूहिक रूप से यात्रा करें

पार्टी के बाद देर रात घर लौट रहे हैं तो अकेले यात्रा की बजाय दोस्तों के साथ ग्रुप में जाएं। यह आपको अधिक सुरक्षित महसूस कराएगा। अकेले यात्रा करने की तुलना में किसी के साथ होना ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित हो सकता है।

4 of 5
परिचित मार्ग का उपयोग करें - फोटो : Freepik
परिचित मार्ग का उपयोग करें

घर वापसी करते हुए ऐसे रास्तों का चयन करें जो सुरक्षित और परिचित हों। नए रास्तों या जो रास्ते आपको पता न हों, उन पर सफर न करें। इसके साथ ही सुनसान रास्तों से भी पार्टी के बाद घर वापसी करने से बचें। अगर आप टैक्सी व कैब से घर लौट रहे हैं या आपका कोई मित्र आपको लिफ्ट दे रहा है,  तब भी अपनी लोकेशन परिवार के सदस्यों या किसी विश्वनीय दोस्त से शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोन चार्ज रखें - फोटो : Adobe
फोन चार्ज रखें

पार्टी में जाने से पहले ही अपना फोन पूरी तरह से चार्ज कर लें ताकि वापसी तक उसमें चार्जिंग रहे। ये भी सुनिश्चित करें कि आपके पास इमरजेंसी नंबर सेव हो। आपात स्थिति में पुलिस, एम्बुलेंस और परिवार के किसी सदस्य का नंबर आपके फोन में सेव होना चाहिए मोबाइल आपके साथ हर समय रहता है। ऐसे में किसी समस्या में आप अपने करीबियों से तुरंत फोन के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें