फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: बच्चों और बेजुबान जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं रंग, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?

Thu, 26 Feb 2026 11:51 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Holi Colors For Kids : होली रंगों का त्योहार है जिसे उल्लास के साथ सभी लोग मनाते हैं। मगर रंग खेलते समय छोटे बच्चों और पालतू जानवरों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
Safe Holi Tips For Pets: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और आपसी मेलजोल का प्रतीक है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर हम अपने घर के सबसे मासूम बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को भूल जाते हैं। बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंगों में सीसा (Lead), क्रोमियम और मरकरी जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो बच्चों की कोमल त्वचा पर रैशेज और आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं। वहीं बेजुबान जानवरों के लिए ये रंग और भी खतरनाक साबित होते हैं। 

पालतू जानवरों की त्वचा इंसानों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती है और वे अक्सर अपने शरीर को चाटकर साफ करते हैं, जिससे जहरीले रसायन उनके पेट में चले जाते हैं। इससे उन्हें उल्टी, दस्त, सांस लेने में तकलीफ और गंभीर एलर्जी हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे और पालतू जानवर हैं तो होली खेलते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
बच्चों के लिए अपनाएं 'नेचुरल' होली
बच्चों की स्किन और आंखों की सुरक्षा के लिए सिर्फ अच्छे क्वालिटी का रंग या घर पर बने फूलों के रंगों का ही उपयोग करें। होली खेलने से पहले बच्चों के शरीर पर नारियल का तेल या मॉइस्चराइजर की एक मोटी परत लगा दें, जिससे रंग त्वचा के अंदर न जा सके।

छोटे बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं और पानी के गुब्बारों के इस्तेमाल से रोकें, क्योंकि इससे आंखों या कान में चोट लगने का डर रहता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चों की आंखों में या मुंह में किसी भी तरह का रंग न जाए।

ये भी पढ़ें- Healthy Holi: इस होली खाइए दिल खोलकर, बस इन टिप्स से वजन पर रखें काबू
विज्ञापन

3 of 5
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
पालतू जानवरों को रंगों से रखें दूर
अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को होली के हुड़दंग से दूर एक शांत कमरे में रखें।  अगर गलती से उन पर रंग लग जाए, तो उन्हें तुरंत किसी माइल्ड पेट-शैम्पू से धोएं। ध्यान रखें उन्हें साफ करने के लिए कभी भी मिट्टी का तेल या स्पिरिट का उपयोग न करें। साथ ही उन्हें बाहर ले जाते समय 'लीश' यानी उन्हें साथ रखने के लिए रस्सी या पट्टे का प्रयोग करें ताकि कोई उन पर अचानक रंग न डाल सके।

ये भी पढ़ें- Vijay-Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका से पहले किन सेलेब्स की हुई उदयपुर में शादी?

4 of 5
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
खान-पान में बरतें विशेष सावधानी
होली पर बनने वाले पकवान जैसे गुझिया, मिठाई और तली-भुनी चीजें बच्चों के पेट को खराब कर सकती हैं, इसलिए सुनिश्चित करें बच्चे इन चीजों का सेवन अपनी उम्र के हिसाब से सीमित मात्रा में करें। बच्चों को सुनिश्चित करें कि वे पर्याप्त पानी पीते रहें। इन पकवानों को पालतू जानवरों को देने से बचें। खासतौर पर चॉकलेट, किशमिश और अधिक चीनी वाली चीजें कुत्तों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती हैं। उन्हें केवल उनका नियमित पेट-फूड ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
जिम्मेदारी के साथ मनाएं त्योहार
अच्छी और सुरक्षित होली वही है जिसमें कोई भी जीव असुरक्षित महसूस न करें। अगर आपके पेट को सांस लेने में दिक्कत हो या बच्चा रंगों के कारण असहज दिखे, तो तुरंत संबंधित डॉक्टर से संपर्क करें। अपनी खुशियों में दूसरों की तकलीफ का कारण न बनें। इस साल इको-फ्रेंडली और 'एनिमल-फ्रेंडली' होली मनाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें