फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Baby Boy Names: राजा-महाराजाओं के नाम पर करना चाहते हैं लाडले का नामकरण, तो यह रही शाही नामों की लिस्ट

Tue, 11 Feb 2025 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Baby Boy Unique Name: कई पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी रॉयल रखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे का नाम राजा-महाराजाओं से जुड़ा कोई नाम देना चाहते हैं तो आज की इस खबर में हम आपके लिए कुछ यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन शाही नामों पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। आज के ट्रेंड को देखते हुए पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखना पसंद करते हैं। कहते हैं कि बच्चे का नाम उसके व्यक्तित्व पर काफी असर डालता है। ऐसे में पेरेंट्स पंडित की मदद से बच्चे के नाम का अक्षर निकाल कर ही नामकरण करते हैं। बहरहाल, कई पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी रॉयल रखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे का नाम राजा-महाराजाओं से जुड़ा कोई नाम देना चाहते हैं तो आज की इस खबर में हम आपके लिए कुछ यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बेटे के लिए इन रॉयल नामों का करें चुनाव - फोटो : Freepik
बेटे के लिए इन रॉयल नामों का करें चुनाव

हर्षवर्धन
अगर आपकी इतिहास में ज्यादा दिलचस्पी है तो आप अपने बेटे का नाम हर्षवर्धन रख सकते हैं। हमारे इतिहास में ऐसे कई पराक्रमी राजाओं ने जन्म लिया है। उन्हीं में एक नाम हर्षवर्धन का भी था। यह नाम काफी यूनिक है। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
इन शाही नामों पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
शौर्यवान
शौर्यवान काफी यूनिक और अलग नाम है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बेटा हमेशा शौर्य और वीरता से जुड़ा रहे तो आप उसके लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम को सुनकर हर कोई उसकी तारीफ करना चाहेगा।

4 of 5
इन शाही नामों पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
संग्राम
संग्राम नाम का अर्थ होता है युद्ध या फिर समर। अगर आप भी चाहते हैं कि आप बेटा निडर और साहसी रहे तो उसके लिए आप इस बेहतरीन नाम का चुनाव कर सकते हैं। यह नाम काफी ट्रेंडी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन शाही नामों पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Adobe stock
अभयराज
आप अपने बेटे के लिए इस रॉयल नाम का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप बच्चे को यूनिक के साथ-साथ भारी भरकम नाम देना चाहते हैं को यह नाम काफी अच्छा होगा। बहुत कम ही लोगों ने यह नाम सुना होगा। ऐसे में यह बेस्ट रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें