How To Use Rice Water In Plant: सर्दी के मौसम में घर में रखे पौधे अक्सर सूखने लगते हैं। ठंडी हवाएं, कम धूप और मिट्टी में नमी की कमी के कारण पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। कई बार पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो कभी पौधे मुरझाए हुए नजर आते हैं। लोग पानी तो देते हैं, लेकिन सही पोषण न मिलने की वजह से पौधे स्वस्थ नहीं रह पाते। खासकर इनडोर प्लांट्स सर्दियों में ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि उन्हें सीमित धूप मिलती है।
ऐसे में जरूरत होती है किसी आसान, घरेलू और प्राकृतिक उपाय की, जो पौधों को फिर से हरा-भरा बना सके। अगर आप भी अपने सूखते पौधों को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम इस लेख में आपको बताएंगे एक नुस्खे के बारे में।