Republic Day Rangoli : आज से ठीक एक दिन बाद गणतंत्र दिवस है, जिसे हम सभी पूरे देश में धूमधाम से मनाते हैं। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में अब बाजारों में तिरंगे दिखने लगे हैं। बच्चे अपने स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए खरीददारी कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन हर जगह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
सोसाइटी में, स्कूलों में, ऑफिसों में रंगोली प्रतियोगिताएं होती हैं। जिनमें बच्चों से लेकर बड़े तक भाग लेते हैं। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको रंगोली के कुछ आसान डिजाइन दिखाएंगे। जिसे प्रतियोगिता में बनाकर आप प्राइज जीत सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप इसे अपने घर-ऑफिस में बनवाएंगें तो लोग भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।