26 January Deshbhakti Geet: 26 जनवरी 1950 को भारत ने खुद को संविधान के जरिए एक गणराज्य घोषित किया था। गणतंत्र दिवस का ये दिन देशभक्ति जाहिर करने का मौका देता है। गीतों, कविताओं और शायरी के रूप में आप देशप्रेम को बाहर जाहिर कर सकते हैं। जब “ऐ मेरे वतन के लोगों” गूंजता है या “सारे जहां से अच्छा” होंठों पर आता है, तो शब्दों से पहले भाव खड़े हो जाते हैं।
देशभक्ति के गीत हमें आज़ादी की कीमत याद दिलाते हैं, कविताएं आत्मा को झकझोरती हैं और शायरी सीधी दिल में उतर जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर पीढ़ी 26 जनवरी पर इन्हीं रचनाओं के जरिए अपने राष्ट्रप्रेम को व्यक्त करती है। इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों, दफ्तरों और सोशल मीडिया पर देशभक्ति गीत, राष्ट्रगान और कविताएं सुनने को मिलती हैं।
देशभक्ति गीत की एक पंक्ति, एक अंतरा या एक शेर कभी-कभी पूरे राष्ट्र का मनोबल बढ़ा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर शब्दों को तिरंगे का रंग दीजिए, ताकि आने वाली पीढ़ी समझ सके कि आज़ादी केवल इतिहास नहीं, जिम्मेदारी भी है।