गणतंत्र दिवस 2025
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है ध्वजारोहण?
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन जो प्रक्रिया होती है, उसे 'ध्वजारोहण' (Flag Hoisting) कहते हैं। इस दिन, झंडा नीचे बंधा होता है और प्रधानमंत्री उसे रस्सी खींचकर ऊपर उठाते हैं, फिर उसे फहराते हैं। यह प्रक्रिया इस ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है जब 1947 में ब्रिटिश शासन का झंडा उतारकर भारतीय तिरंगा पहली बार फहराया गया था। 15 अगस्त को ध्वजारोहण का ऐतिहासिक महत्व यह है कि इस दिन भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इसलिए, झंडे को नीचे से ऊपर ले जाकर फहराना इस बात का प्रतीक है कि भारत ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की है।